{"_id":"665254da0a3ecffbdb0f64c7","slug":"there-was-a-line-of-vote-devta-under-security-guard-basti-news-c-207-1-bst1001-117772-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सुरक्षा के पहरे में वोट देवता की लगी रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सुरक्षा के पहरे में वोट देवता की लगी रही लाइन
Sun, 26 May 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
शहर के मतदान केंद्रों पर बनी रही हलचल, बाहर लगे राजनीतिक दलों के शिविर
मतदाताओं के मोबाइल फोन पर थी जवानों की नजर, जमा कराने के बाद ही मिला प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के छठवें चरण के चुनाव के लिए जिले भर के 1482 मतदान केंद्र और 2151 बूथ शनिवार की सुबह 6 बजे ही मुकम्मल इंतजाम के साथ तैयार हो गए। बूथ से लेकर मतदान केंद्र के मुख्य गेट तक सुरक्षा का कड़ा पहरा और भीतर मतदान कार्मिकों की मुस्तैदी देखने को मिली।
सुबह सात बजे ज्यों मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई मतदाताओं में ईवीएम पर बटन दबाने की ललक बढ़ती गई। रफ्ता-रफ्ता बूथ पर वोट देवता की लाइन लगनी शुरू हो गई। अंदर से बाहर तक एक-एक मतदाता पर सुरक्षा बलों के जवान नजर गड़ाए हुए थे। जिनके जेब या हाथ में मोबाइल फोन दिखा उन्हें बाहर जाने को कह दिया। मोबाइल फोन ठिकाने लगाने के बाद ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर प्रवेश मिल सका।
कुछ जगहों पर छांव की व्यवस्था न होने से चुनाव ड्यूटी में लगे फोर्स एवं मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। भीषण गर्मी में लोग वोट डालने में देरी होने पर प्यास बुझाते नजर आए। पार्टी एजेंटों को मतदाताओं की पहचान के लिए बूथों से बाहर रखा गया। उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ जगहों पर सुरक्षा के जवान और मतदान कार्मिकों के रहने-खाने की अच्छी व्यवस्था नहीं थी। फिर भी लोग ड्यूटी में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
...
मतदान केंद्र खैर इंटर कॉलेज
यहां सुबह 9:26 बजे मतदाताओं की भीड़ देखी गई। बाहर गेट पर पंजाब से आई फोर्स ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। एक जवान ने बताया कि रात में सोने और खाने के इंतजाम नहीं थे। खुद पता करके टेंट से किराए पर पंखा लेकर आए हैं। यहां बूथ संख्या 217 पर कुल 905 मत में से 119 वोट पड़ चुके थे। इसमें 78 पुरुष और 68 महिलाएं शामिल रहीं। बूथ संख्या 216 पर 102 पुरुष और 72 महिला मिलाकर 174 वोट पोल हुआ। यहां कुल 1200 मत बताए गए। बूथ 211 पर 81 पुरुष, 54 महिला मिलाकर 135 वोट पोल हुए थे। यहां कुल मतों की संख्या 855 रही। 212 बूथ पर 47 पुरुष, 31 महिला मिलाकर 740 में से 78 और बूथ नंबर 213 पर 83 पुरुष एवं 53 महिला मिलाकर 1187 में 138 वोट पोल हुए। यहां पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं की संख्या कम देखी गई।
...
मतदान स्थल जीजीआईसी
शहर के मतदान स्थल जीजीआईसी में पांच बूथ बनाए गए थे। यहां भी महिला-पुरुष मतदाताओं की लाइन लगी रही। सुबह 10:30 बजे तक बूथ संख्या 200 पर 128 पुरुष और 106 महिला मिलाकर 998 में से 234 लोगों ने वाटे डाले। बूथ 201 पर 156 पुरुष, 128 महिला मिलाकर 1113 में से 284 लोगों ने मतदान किया। बूथ 202 पर 135 पुरुष, 116 महिला मिलाकर 1161 में से 251 ने मतदान किया, 203 पर 72 पुरुष, 66 मिलाकर 857 में से 138 और 204 पर 101 पुरुष और 82 महिला मिलाकर 1302 में से 183 लोगों ने मतदान किया था। यहां 11 बजे के बाद वोटरों की संख्या कम होने लगी।
...
मतदान स्थल श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज
यहां भी मतदान की रफ्तार सुबह के समय बढ़ी हुई थी। 11.35 बजे तक बूथ संख्या 155 पर 1061 में से 321 वोट पोल हुए। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा 161 रही और पुरुष वोट की संख्या 160 थी। बूथ 154 पर 115 पुरुष, 97 महिला मिलाकर 880 में से 213, बूथ संख्या 153 पर 91 पुरुष, 73 महिला मिलाकर 856 में से 164 लोगों ने वोट दिया। 152 पर 168 पुरुष, 120 महिला मिलाकर 1134 में से 288 ने वोट पोल किया। बूथ 151 पर 123 पुरुष, 90 महिला मिलाकर 1160 में से 213, बूथ 150 पर 87 पुरुष, 83 महिला मिलाकर 673 में से 169, बूथ 149 पर 139 पुरुष, 94 महिला मिलाकर 1094 में से 231 तथा बूथ 148 पर 130 पुरुष और 90 महिला मिलाकर 1135 में से 220 लोगों ने वोट पोल किया।
...
यहां दिखीं महिलाएं ज्यादा
जिगिना मतदान केंद्र पर महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। यहां बूथ संख्या 237 पर 132 महिला और 105 पुरुष मिलाकर 237 लोगों ने 11 बजे तक मतदान किया। जबकि बूथ 242 पर 137 पुरुष और 98 महिला मिलाकर 892 में से 237 लोगों ने मतदान किया। इसी तरह मनहनडीह मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 244 पर 145 पुरुष और 90 महिला मिलाकर 1162 में से 232 और 245 पर 134 पुरुष और 108 महिला मिलाकर 1018 में से 250 लोगों ने मतदान किया।