फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   There is hope for the drinking water system to be fixed in Lalganj town

Basti News: लालगंज कस्बे में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद जगी

Tue, 18 Mar 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
There is hope for the drinking water system to be fixed in Lalganj town
जलनिगम के इंजीनियरों ने दूर कराईं खामियां, आपूर्ति बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुदरहा ब्लॉक के लालगंज बाजार की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद जग गई है। जल निगम के इंजीनियरों ने मजदूरों को लेकर पाइप लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। कुछ जगह पानी की आपूर्ति शुरू भी हो गई है।
आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लालगंज बाजार में चार वर्ष पहले बनी टंकी से पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही थी। पाइपों में कई स्थानों पर लीकेज होने कारण आपूर्ति बार-बार बाधित होती रहती थी। जिम्मेदार भी समस्या को दूर करने पर ध्यान नहीं दे रहे थे। अमर उजाला ने इस समस्या को 9 मार्च के अंक में ''दूषित जल पीने को मजबूर लालगंज बाजार के लोग'' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग की नींद टूटी। जलनिगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह ने सहायक अभियंता योगेंद्र की टीम को मौके पर भेज कर जलापूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए थे। इंजीनियरों व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने जलापूर्ति में बाधा बनी खामियों को दूर करने में जुट गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लालगंज में करीब पांच हजार की आबादी रहती है। कस्बा वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पानी की टंकी से जल आपूर्ति न होने से कस्बे के लोग आरओ का पानी खरीदकर पीने को मजबूर थे। जबकि इस बाजार को जेईई प्रभावित होने के कारण यहां टंकी का निर्माण करवाया गया था। प्रधान लक्ष्मी गुप्ता समेत राजेश चौरसिया, सुभाष चंद्र अग्रहरि, ज्ञान चंद अग्रहरि सहित तमाम लोगों ने जल्द जल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की थी। अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह ने बताया कि खबर को संज्ञान में लेकर निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed