{"_id":"60f851fa8ebc3e6da62b04cc","slug":"then-the-water-level-of-saryu-increased-the-water-pressure-on-the-embankments-basti-news-gkp402697476","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर, तटबंधों पर पानी का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ने लगा सरयू का जलस्तर, तटबंधों पर पानी का दबाव
विज्ञापन
फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर, तटबंधों पर पानी का दबाव
लाल निशान से 42 सेंटीमीटर नीचे बह रही है नदी
भनखरपुर गांव के सामने खेती की जमीन पर हुई कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। नदी लाल निशान 92.730 से 42 सेंटीमीटर नीचे यानी 92.310 पर बुधवार को बह रही थी। जलस्तर बढ़ने से अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर और गौरा-सैफाबाद पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। जिससे तटवर्ती गांवों में बेचैनी बढ़ रही है।
गौरा-सैफाबाद तटबंध के भनखरपुर गांव के सामने खेती की जमीन पर कटान करते हुए धारा तटबंध की ओर बढ़ रही है। भनखरपुर निवासी नवीन उपाध्याय, हरीश, रोहित, बुल्ला आदि ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से तमाम परेशानियां आ रही हैं। टकटकवा रिंगबांध पर धीरे-धीरे दबाव बढ़ रहा है। मंगलवार की रात गौरा-सैफाबाद तटबंध पर दलपतपुर के पास बोल्डर पिचिंग हुए बेस का करीब 30 मीटर लंबा हिस्सा नदी में समा गया। हालांकि तटबंध पर चल रहे काम में लगे श्रमिक तुरंत बोल्डर, मिट्टी व ईट भरी बोरियां लगाकर कटान रोकने के प्रयास में जुट गए। थोड़ी देेर बाद कटान रुक गई। बाढ़ खंड इसे लॉचिंग मान रहा है। गौरा-सैफाबाद अवर अभियंता विजय प्रकाश ने बताया कि करीब 30 मीटर का बेस बोल्डर सहित लांच हुआ है। तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। खतरे की कोई बात नहीं है।