फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft report turned out to be false, resulting in a family dispute

Basti News: झूठी निकली चोरी की सूचना निकला पारिवारिक विवाद

Thu, 25 Sep 2025 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Sep 2025 05:15 AM IST
विज्ञापन
Theft report turned out to be false, resulting in a family dispute
सल्टौआ। घर में ताला तोड़कर चोरी की सूचना जांच में झूठी निकली। पारिवारिक विवाद में डायल 112 पर चोरी की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

सोनहा थाना क्षेत्र के फेरसम गांव के बाबूराम ने बुधवार को सूचना दी कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की गई है। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि बाबूराम के बड़े भाई मोतीलाल की पत्नी मुनका देवी का परिवार के अन्य सदस्यों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामला 2019 से ही परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। मुनका देवी ने अदालत से अपने लिए एक कमरा दिलाने की मांग की थी। न्यायालय ने बाबूराम और मोतीलाल को निर्देशित किया कि ने मुनका देवी को वैकल्पिक आवास दें। हालांकि, मुनका देवी उस आवास में रहने के लिए तैयार नहीं थीं और उन्होंने उसी मकान में रहने की जिद की, जिसमें वे पहले से थीं। अदालत ने महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 9 के अंतर्गत जिला संरक्षण अधिकारी बस्ती को वैकल्पिक आवास का निरीक्षण कर तुलनात्मक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। इसी प्रक्रिया के दौरान मुनका देवी ने साझा मकान का ताला तोड़कर प्रवेश कर लिया। जांच में यह पुष्टि हुई कि चोरी की घटना असत्य एवं निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed