{"_id":"6ab57fc053edfa8c0200319f","slug":"transfer-of-92-police-personnel-including-three-inspectors-basti-news-c-207-1-bst1001-167674-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन निरीक्षक समेत 92 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन निरीक्षक समेत 92 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने 92 पुलिस कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला है। इसमें गैर जनपद के लिए स्थानांतरित दो उपनिरीक्षक भी कार्यमुक्त किए गए हैं। जबकि तीन निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 16 मुख्य आरक्षी और 43 आरक्षी इधर से उधर किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि शांति व कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इनमें थानों और चौकियों पर लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विनय पाठक पुलिस लाइंस से अपराध शाखा, निरीक्षक दीनानाथ पुलिस लाइंस से अपराध शाखा और निरीक्षक सुभाष यादव पुलिस लाइंस से अतिरिक्त निरीक्षक के रूप में रुधौली भेजे गए हैं।
उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह का पूर्व में अपराध शाखा से साइबर थाने में हुआ स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज दक्षिण दरवाजा जयशंकर पांडेय को पुलिस लाइंस भेजा गया है। चौकी प्रभारी घघौआ पंकज कुमार त्यागी काे गैर जनपद स्थानांतरण होने पर कार्यमुक्त किया गया है। जेल गेट चौकी प्रभारी अजय यादव को चौकी प्रभारी घघौआ बनाया गया है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस चौकी प्रभारी बलिराम गौड़ को प्रभारी चौकी जेल गेट, सिकंदरपुर चौकी प्रभारी रतीश चंचल को सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज बनाया गया है। वाल्टरगंज में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार को दक्षिण दरवाजा चौकी प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी चौकी मड़वानगर अनस अख्तर को गैर जनपद स्थानांतरित होने के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक हरि राय को मड़वानगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक संदीप यादव को चौकी प्रभारी गायघाट, राकेश कुमार मिश्र को चौकी प्रभारी सिकंदरपुर का जिम्मा मिला है। सोनहा थाने में तैनात उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह को पैकोलिया थाना भेजा गया है। इसके अलावा 18 अन्य उपनिरीक्षकों को भी इधर से उधर तैनात किया गया है।