फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Defects found in three indoor stadiums built using MP funds

Basti News: सांसद निधि से बने तीन इनडोर स्टेडियम में मिलीं खामियां

Fri, 25 Sep 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Defects found in three indoor stadiums built using MP funds
बस्ती। सांसद निधि विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में रुधौली, महादेवा और हर्रैया विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए तीन इनडोर स्टेडियम की जांच में तमाम खामियां सामने आई हैं। तीनों स्टेडियम में बिजली कनेक्शन नहीं मिला। जिम, चेस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस से संबंधित उपकरण भी स्थापित नहीं पाए गए। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

रुधौली के नगर पंचायत भानपुर के बनटिकरा, महादेवा के नगर पंचायत गायघाट के बनहरा और हर्रैया के करमडाड़ में इनडोर स्टेडियम बनाए गए हैं। कार्यदायी संस्था सिडको ने अगस्त में निर्माण पूरा होने की जानकारी परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को दी थी। इसके बाद अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अवर अभियंता और सहायक अभियंता की तीन सदस्यीय टीम ने स्थलीय जांच की।
विज्ञापन

बनटिकरा स्टेडियम में निर्माण पूरा मिला, लेकिन खेल उपकरण और बिजली कनेक्शन नहीं था। सामने जलभराव मिला। भूतल और प्रथम तल पर पंखे व लाइट की संख्या में भी अंतर पाया गया। टाइल्स की सतह असमतल थी। बाथरूम की टाइल्स पर पेंट के निशान मिले और सफाई नहीं की गई थी। बैडमिंटन कोर्ट की दीवार पर दरार मिली। शेड और दीवार के बीच गैप होने से कोर्ट में पक्षी घूमते मिले। जांच रिपोर्ट में महादेवा और हर्रैया के स्टेडियम में भी इसी तरह की कमियां मिलने का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed