फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Bhatni-Ayodhya MEMU will remain cancelled tomorrow; the Gonda-Gorakhpur Passenger will not run for three days.

Basti News: कल निरस्त रहेगी भटनी-अयोध्या मेमो, तीन दिन नहीं चलेगी गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर

Fri, 25 Sep 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Bhatni-Ayodhya MEMU will remain cancelled tomorrow; the Gonda-Gorakhpur Passenger will not run for three days.
रेलवे स्टेशन बस्ती में ट्रेन कोच में सवार होते यात्री संवाद
गौर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामीनारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते 26 सितंबर को भटनी-अयोध्या मेमो और 26 से 28 सितंबर तक गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं बस्ती होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त रहने और एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमो की अप और डाउन सेवाएं निरस्त रहेंगी। ट्रेन संख्या 55093 गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर 26 और 27 सितंबर तथा ट्रेन संख्या 55094 गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर 27 और 28 सितंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

-----
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें
ट्रेन संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। इसके चलते मसकनवा, बभनान, बस्ती और खलीलाबाद में ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या-मऊ-बलिया-छपरा के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण बस्ती में इसका ठहराव नहीं होगा। ट्रेन संख्या 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर एक्सप्रेस 25 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 26 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण खलीलाबाद, बस्ती, गौर, बभनान, मसकनवा और मनकापुर में ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
26 को बस्ती नहीं आएगी मनवर संगम एक्सप्रेस
बस्ती से चलकर गौर, बभनान, मनकापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के रास्ते प्रयागराज जाने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस 26 सितंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी। अयोध्या धाम से बस्ती के बीच इसकी सेवा उस दिन निरस्त रहेगी। यात्रियों को अयोध्या धाम से ट्रेन पकड़नी होगी।

कोट
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामीनारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त और कई एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed