फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft of cash and goods by breaking the shutter lock

Basti News: शटर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी

Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 16 Oct 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and goods by breaking the shutter lock
गौर थाना क्षेत्र के बभंनगावा कला चौराहे का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान, बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बभनगावा कला चौराहे पर एक मोबाइल फोन की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर मोबाइल फोन सहित नकदी उड़ा ले गए। पीड़ित ने गौर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलवरिया गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बभनगावा कला चौराहे पर रामसूरत के मकान में किराये पर मोबाइल फोन की दुकान है। शनिवार की रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर 15 मोबाइल फोन, दस ब्लू-टूथ, तीन चार्जर, दुकान के काउंटर मे रखा करीब 75 हजार नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 4:30 बजे मकान मालिक ने उसे फोन कर बताया कि उसकी दुकान में चोरी हो गई। जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान में सामान बिखरे पड़े थे। शटर का टूटा ताला देख वह दंग रह गया। प्रभारी निरीक्षक गौर भाग्यवती पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed