फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in jewelery shop in Pratapgarh

Basti News: प्रतापगढ़ में आभूषण की दुकान में चोरी

Tue, 30 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Theft in jewelery shop in Pratapgarh
शटर का ताला तोड़कर तीन लाख का जेवर चुरा ले गए चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। थाना क्षेत्र के छावनी-बभनगावां मार्ग पर कस्बे से सटे प्रतापगढ़ में रविवार की रात में एक आभूषण की दुकान में चोरी हो गई। आभूषण दुकानदार का कहना है कि शटर तोड़कर तीन लाख रुपये कीमत का आभूषण चोरी हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ गांव में खानकला गांव (छावनी बाजार) निवासी स्वामीनाथ सोनी की आभूषण की दुकान है। स्वामीनाथ के अनुसार वह रविवार की रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का दोनों ताला खुला देख दंग रह गए। हालांकि शटर नीचे गिरा हुआ था।
विज्ञापन

शटर उठाकर अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। जब दुकान में रखे जेवरात को देखा तो सोने, चांदी के लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात नहीं थे। इस घटना की सूचना उन्होंने मोबाइल फोन से से छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष मौर्या ने सभी पहलुओं पर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed