फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   theft in house

Basti News: महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में चोरी

Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
theft in house
हर्रैया, बस्ती। थानाक्षेत्र के अमारी बाजार के पास स्थित पूरे बेचू गांव के महावीरन पुरवा के एक घर का दरवाजा खुलवाकर चोरों ने महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद लाखों रुपये की कीमत के जेवरात व 32 हजार रुपये उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूरे बेचू गांव के महावीरन का पुरवा निवासी सुरेश सोनी के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे, एक बेटी व बहु घर पर रहते हैं। सुरेश सोनी के अनुसार बृहस्पतिवार रात को गांव की मस्जिद में हो रहे कार्यक्रम में बड़ा बेटा रवि प्रकाश डीजे लेकर गया था। रात करीब 10 बजे सुरेश सोनी घर के बाहर व उनकी पत्नी बरामदे में सोए थे। बहू पिंकी सोनी व बेटी अंदर कमरे में सो रही थीं, जबकि छोटा लड़का दूसरी मंजिल पर पढ़ रहा था।
विज्ञापन

रात करीब पौने एक बजे दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर बहू पिंकी सोनी यह सोचकर कि उसके पति रवि आए होंगे। दरवाजा खुलते ही तीन अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया और कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। धर पकड़ की आवाज सुनकर बेटी भी जग गई। चोरों ने उसे भी पकड़कर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बाहर सो रहे सुरेश, उनकी पत्नी व दूसरी मंजिल पर पढ़ रहे छोटे लड़के को कुछ पता ही नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब पौने एक बजे रवि जब लौटा और अंदर गया तो पत्नी पिंकी को बेहोश पड़ा देख घबरा गया। उसे जगाने की कोशिश करते हुए आवाज लगाई तो कोई हलचल न ही देख परेशान हो उठा। पिंकी के तलवे व पैर में ब्लेड से काटे का निशान भी मिला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने उसके बेहोश हो जाने की पूरी तसल्ली की होगी। इस बीच घर के अंदर मौजूद चोर भागने लगे। भागते देख रवि ने शोर मचाया तो बाहर सो रहे मां व पिता अंदर पहुंचे। बहू व बेटी को बेहोश देख पहले तो सभी को लगा कि करंट लगने से घटना घटी है। मगर जब कमरे में दाखिल हुए तो खुली आलमारी व बिखरा सामान देख सबके होश उड़ गए।
चोर करीब पांच लाख रुपये की कीमत के जेवर व 32 हजार रुपये उठा ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चोरों की खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। पीड़ित की सूचना पर रात में ही पहले हल्का दारोगा व बाद में एसएचओ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि बेहोश बेटी व बहु को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां इलाज के बाद बेटी तो ठीक हो गई, मगर बहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। अभी भी वह पूरी तरह होश में नहीं है।

---------------

पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप

हर्रैया। बृहस्पतिवार रात पूरे बेचू गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। पीड़ित सुरेश सोनी के अनुसार घटना के वक्त अपाची सवार पुलिसकर्मी उसके घर से कुछ ही दूर खड़े थे। चोरों के घर से बाहर निकलते हुए देख उसके पुत्र रवि के गुहार लगाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर चोरों की खोजबीन करने लग गए। मगर शोर सुनने के बाद भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर जाने के बजाय आगे बढ़ गए।
बकौल सुरेश सोनी करीब 20 मिनट बाद पुलिसकर्मी आए तो उनकी भूमिका को लेकर तीखी प्रतिक्रिया लोगों ने व्यक्त की। इस बारे में एसएचओ ने बताया कि पुलिस कर्मियों पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। घटना से थोड़ी देर पहले ही पुलिस बाहर बैठे परिजनों को घर में जाकर सोने की सलाह देकर गई थी।

असल में एक महीने में लोनियापार, पूरेलेखई, मानपुर सहित कई अन्य गांवों में चोरी की वारदाातों से लोग सहमे हैं।
--------------

सीओ ने घटना पर जताया संदेह
घटना को लेकर सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके घटना पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि सूचना के अनुसार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। घटना के संबंध में कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं पाए गए। महिला को नशीला पदार्थ सुंघाने की पुष्टि भी डॉक्टर नहीं कर रहे हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed