फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft in four houses including assistant bank manager

सहायक बैंक मैनेजर समेत चार घरों में चोरी

Tue, 30 Aug 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Theft in four houses including assistant bank manager
सहायक बैंक मैनेजर समेत चार घरों में चोरी
विज्ञापन

छावनी थाने के चरथी कथिक व चरथी भट्ट गांव का मामला
गर्मी के कारण घर से बाहर व छत पर सो रहे थे परिवार के लोग
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के चरथी कथिक व चरथी भट्ट गांव में चोरों ने सहायक बैंक मैनेजर सहित चार घरों में हाथ साफ किया। तीन अन्य घरों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। सभी घरों के लोग गर्मी से परेशान होकर बाहर व छत पर सो रहे थे।
घर के पीछे व बगल लगी खिड़की व दरवाजे को तोड़कर घरों में घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दिया। एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया। थानाध्यक्ष छावनी उमा शंकर तिवारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है। चरथी कथिक निवासी रोहित कुमार भट्ट आंबेडकर नगर में बैंक ऑफ इंडिया में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि सोमवार आधी रात के बाद घर के बगल की खिड़की तोड़कर घर में चोर घुसे। चोरों ने पत्नी व मां के कमरे से एक लाख रुपये नकद व सोने की चेन, झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, झाला, कील, टॉप्स, पायल आदि गहने चुरा लिए। उन्होंने छावनी पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

चरथी भट्ट निवासी व्यवसायी सूर्य लाल जायसवाल के घर के बगल के लगी खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने छह हजार नकदी के अलावा हार, मंगलसूत्र, झुमकी, टॉप्स, पायल, छह चांदी के सिक्के आदि उठा ले गए चरथी कथिक निवासी ऑटो चालक जय बक्श गौतम के घर से तीन मोबाइल फोन और मीरा देवी पत्नी विनोद के घर से पांच हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथी भट्ट के लक्ष्मी नारायण भट्ट, सुनील भट्ट, देवी प्रसाद भट्ट के घरों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। ग्राम प्रधान लल्लू चौधरी, धनप्राप्त वर्मा ने थाने पर चार पीड़ितों के साथ पहुंच कर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed