{"_id":"6786b392b7c090bfc50535e9","slug":"theft-in-businessmans-house-by-entering-through-the-roof-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130438-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छत के रास्ते घुसकर व्यापारी के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छत के रास्ते घुसकर व्यापारी के घर में चोरी
Wed, 15 Jan 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर। शृंगीनारी बाजार में सोमवार की रात चोर भवन निर्माण सामग्री के व्यापारी राम जनक वर्मा के घर में छत के रास्ते घुस गए। नकदी और जेवरात चोर चुरा ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
जानकारी के अनुसार, राम जनक वर्मा की शृंगीनारी बाजार में भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। दुकान के पिछले हिस्से में उनका आवास है। उनके साथ पूरा परिवार रहता है। बताया कि सोमवार की रात उनका परिवार खा-पीकर सो गया। सीढ़ी के रास्ते चोर उनके कमरे में घुस आए। आलमारी में रखे एक लाख 45 हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के, सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर राम जनक ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद उन्होंने थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था। संवाद