फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theft exposed in Raipur village

Basti News: रायपुर गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Theft exposed in Raipur village
परशुरामपुर थाने के रायपुर गांव में 11 अक्तूबर की रात हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। परशुरामपुर पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे सिकन्दरपुर-धेनुगांवा मार्ग से चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए युवकों की पहचान थान क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार निवासी रबी मौर्य व मोनू सोनी के रूप में हुई।

एसएचओ परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने 11/12 अक्तूबर की रात रायपुर गांव के राजकुमार के घर में चोरी की थी। राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपियों से तलाशी के दौरान एक जोड़ी चांदी का पावजेब और 4360 रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सिकंदरपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उमेश चंद वर्मा, कांस्टेबल संदीप पाल तथा गुलशन राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed