{"_id":"651b216bf2a846d2cc04f4d6","slug":"theft-by-breaking-the-locks-of-tenants-rooms-basti-news-c-207-1-sgkp1002-5228-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मकान मालिक व तीन किराएदारों के कमरों का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मकान मालिक व तीन किराएदारों के कमरों का ताला तोड़कर चोरी
Tue, 03 Oct 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 03 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर
कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बसती। कोतवाली क्षेत्र के मड़वानगर में मकान मालिक और तीन किराएदारों के कमरों का ताला तोड़कर 58.700 हजार रुपये नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम निवासी राम मौर्य वर्तमान में सदर कोतवाली के मड़वानगर स्थित घर में रहते हैं। घर में उनके अलावा तीन किराएदार भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को घर में ताला लगा था। किराएदारों के कमरे भी लॉक थे। इसी रात चोर राम मौर्य के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे।
अंदर रखी अलमारी में रखे 35 हजार नकद के साथ सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चोरों ने एक किराएदार के कमरे में घुसकर 15 हजार नकद के अलावा जेवरात चोरी की। दूसरे किराएदार के कमरे से 87 सौ रुपये और तीसरे किराएदार के कमरे से जेवरात व अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर जांच एसआई रमेश यादव को सौंपी गई है।