फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Theffing in Four shopes in Vikramjot area

कांवड़ियों के वेश में चोरों ने चार दुकानों में की चोरी

Fri, 29 Jul 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Theffing in Four shopes in Vikramjot area
विक्रमजोत क्षेत्र की चार दुकानों में चोरी
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थाने के विक्रमजोत क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। विक्रमजोत- टूटीभीटी मार्ग पर धुसैनिया गांव के कुचुनपुरवा स्थित एक सरकारी वीयर शॉप के अलावा हार्डवेयर, बिल्डिंग मैटीरियल व अंडे की दुकान से चोर नकदी, वीयर व अन्य सामान उड़ा ले गए।
करीब तीन घंटे तक चोर बारी-बारी से दुकानों को खंगालते रहे। वीयर शाप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 12 बजे से तीन बजे तक की चोरों की सारी करतूत कैद हो गई है। चोर खास तरह के पोशाक में आए थे। अंडे की दुकान में करीब तीन घंटे तक वीयर पीते देखे गए।
विज्ञापन

विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर हरिओम सिंह के मकान में ठेकेदार प्रेमलता सिंह पत्नी अशोक सिंह की सरकारी वीयर सहित अंग्रेजी व देशी शराब की तीन दुकान है। सबसे पहले चोरों ने वीयर की दुकान का ताला तोड़ा। वहां से पांच पेटी वीयर व गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उदयपुर गांव निवासी हरिओम सिंह की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के शटर को लोहे की रॉड से तोड़कर गल्ले में रखे लगभग छह हजार रुपये चुराए। वीयर शाप के सामने सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित बब्लू निवासी विक्रमजोत की आलमारी की दुकान में भी ताला तोड़ कर घुसकर सारा-सामान उलट-पलट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बगल दिव्यांग शिवकुमार गुप्ता निवासी विक्रमजोत की अंडे की दुकान है। शिव कुमार के अनुसार चोर दुकान में घुसकर अंडा खाए और बीयर पीते रहे। सुबह दुकान के शटर का टूटा ताला, बिखरी वीयर की बोतलें देख ग्रामीणों ने दुकानदारों और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज योगेन्द्र कुमार ने छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज देखकर पता चला कि खास पोशाक में मोटरसाइकिल से आए छह चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सभी दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। एसओ उमाशंकर तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी फुटेज की मदद से जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed