फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The young man's life was saved with the help of the Red Cross Society

Basti News: रेडक्रॉस सोसाइटी की मदद से बची युवक की जान

Tue, 29 Apr 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 29 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The young man's life was saved with the help of the Red Cross Society
बस्ती। रेडक्रॉस सोसाइटी की मदद से सिद्धार्थनगर जिले के एक युवक की जान बच गई। सोसाइटी के लोगों ने बीमार युवक को दो यूनिट ब्लड और सात पैकेट प्लेटलेट्स निशुल्क उपलब्ध कराया है। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती सिद्धार्थनगर सिरसिया बरगदवा के 17 वर्षीय तौफीक अहमद पुत्र मो. अब्दुल रहीम गंभीर रूप से बीमार है। खून की कमी से उसकी जान खतरे में थी। उसे खून की उल्टियां हो रही थीं और नाक से भी खून आ रहा था। हीमोग्लोबीन 3 और प्लेटलेट्स 17 हजार पर पहुंच चुका था। रेडक्राॅस सोसाइटी के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने ब्लड और प्लेटलेट्स की व्यवस्था कराई। सचिव रंजीत श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा ने कहा कि हम लोग जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed