{"_id":"62fd2efe882b742a821941dc","slug":"the-young-man-got-swept-away-in-the-stream-of-saryu-basti-news-gkp4473395153","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पैर फिसलने से सरयू की धारा में बह गया युवक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पैर फिसलने से सरयू की धारा में बह गया युवक, तलाश जारी
Thu, 18 Aug 2022 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:38 AM IST
सार
सुबह राज कुमार साइकिल से कटरिया-चांदपुर बंधे की बाढ़ चौकी के पास शौच के लिए गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठोकर के पास पैर फिसलने से वह सरयू नदी में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के सरयू नदी में लापता युवक को ढूंढते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BASTI
विस्तार
कटरिया-चांदपुर बंधे की बाढ़ चौकी के पास बने ठोकर पर बुधवार को पैर फिसलने से 32 वर्षीय युवक सरयू नदी में गिर गया। नदी की धारा इतनी तेज थी कि वह लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दुबौलिया कस्बे के निवासी राज कुमार उर्फ कल्लू चाट की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका पत्नी रीता देवी से बस्ती न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पत्नी दो बच्चों के साथ मायके में बैरागल रहती है।
सुबह राज कुमार साइकिल से कटरिया-चांदपुर बंधे की बाढ़ चौकी के पास शौच के लिए गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठोकर के पास पैर फिसलने से वह सरयू नदी में गिर गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में युवक की तलाश करा रही है। साइकिल और चप्पल नदी के किनारे मिला। एसएचओ विनोद कुमार का कहना है कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।