फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The van going from Vadodara to Gorakhpur collided with an auto.

Basti News: बड़ोदरा से गोरखपुर जा रही वैन ऑटो से टकराई, पांच घायल

Tue, 02 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 02 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The van going from Vadodara to Gorakhpur collided with an auto.
उल्टी लेन से आ रही ऑटो में वैन के टकराने से हुआ हादसा
विज्ञापन

गोरखपुर के शाहपुर के रामजानकी नगर के निवासी हैं वैन में सवार लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटकापुर चौराहे के पास सोमवार सुबह सात बजे गुजरात के बड़ोदरा शहर से गोरखपुर जा रही कार उल्टी लेन से आ रहे ऑटो से टकरा गई। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो चालक व कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए।
ऑटो विक्रमजोत के एक पब्लिक स्कूल के बच्चों को लाने हाईवे के अंडरपास के बजाय उल्टी लेन से टिकरिया गांव जा रही थी। जबकि वैन सवार सभी लोग गुजरात के बडौदा शहर से अपने घर गोरखपुर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वैन चालक को नींद आने की वजह से दुर्घटना हुई। पटखापुर चौराहे पर अरविंद सिंह पैलेस के सामने हुई दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़कर कार को सीधी कर यात्रियों को निकाला।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत रितेश कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से गंंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को एनएचएआई एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भेजवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार 45 वर्षीय नरेंद्र शेखर पुत्र रामजी यादव, कार चालक विश्वजीत मौर्य पुत्र स्वर्गीय रमाकांत व उनकी मां 72 वर्षीय प्रभावती, 12 वर्षीय पुत्री निकिता सभी निवासी रामजानकी नगर थाना शाहपुर जिला गोरखपुर के अलावा ऑटो चालक अर्जुन पाठक पुत्र अंबिका प्रसाद निवासी सांडी थाना परशुरामपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed