फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The uterus was removed on the pretext of normal delivery

Basti News: नॉर्मल डिलीवरी के बहाने निकाल दी बच्चेदानी

Fri, 12 Sep 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The uterus was removed on the pretext of normal delivery
बस्ती। कटरा स्थित एक निजी अस्पताल में नॉर्मल प्रसव कराने के बहाने से गर्भवती की बच्चेदानी निकाल देने के मामले में दोबारा शिकायत की गई है। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर नगर पंचायत के वार्ड-10 पटेल नगर निवासी मेवालाल ने शिकायती पत्र में बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी रीता को निजी अस्पताल ले गया था। वहां नार्मल डिलीवरी का झांसा देकर बच्चेदानी निकाल दी गई। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मेवालाल ने चेतावनी दी कि यदि न्याय न मिला तो वह पत्नी के साथ आत्मदाह के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

मेवालाल ने कहा कि वह प्रसव पीड़ित पत्नी रीता को लेकर आशा कार्यकर्ता के साथ पहले महिला चिकित्सालय गए। आशा ने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद नार्मल डिलीवरी का आश्वासन देकर कटरा स्थित मैटरनिटी सेंटर ले गई। यहां दो डॉक्टरों ने अधिक रक्तस्राव होने की बात कहकर बच्चेदानी ही निकाल दी।मेवालाल ने बताया कि पत्नी पहली बार गर्भवती थी। अब वह कभी मां नहीं बन सकती। इससे पहले भी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विभागीय जिम्मेदारों पर जांच में लीपापोती का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन तक अस्पताल बंद किया गया गया था। अब फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फिर से जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed