फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The truth about the women's hospital is also out... Five doctors are missing here too

Basti News: महिला अस्पताल की भी खुली पोल... यहां भी पांच डॉक्टर नदारद

Sat, 01 Mar 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 01 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The truth about the women's hospital is also out... Five doctors are missing here too
सीएमओ ने किया निरीक्षण, अभी पकड़े नहीं गए प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एक भी चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर शासन से सख्ती के बाद हलचल तेज हो गई है। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी निरीक्षण करने निकले। वह जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पांच डॉक्टर समेत सात लोग ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले एक भी सरकारी चिकित्सक अभी पकड़ में नहीं आए हैं। वह भी तब जब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से काफी सक्रियता दिखाई जा रही है। जिला महिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान कुछ तीमारदार यह कहते हुए नजर आए कि रूटीन चेकिंग के दौरान कोई पकड़ में आने वाला नहीं है। प्राइवेट प्रैक्टिस पकड़ने के लिए खुफिया एजेंसियों की तरह छापा मारना होगा। वैसे प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त चिकित्सक भी अब सजग हो गए हैं।
विज्ञापन

यही वजह है कि विभाग के आला अधिकारी किसी चिकित्सक की धर पकड़ नहीं कर पाए हैं। सीएमओ डॉ. आरएस दूबे के निरीक्षण में पांच चिकित्सक और दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सुबह 9:30 बजे अचानक सीएमओ के पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। उन्होंने पहले ओपीडी की जांच की। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। पता चला कि डॉ. पूजा 21 फरवरी से लगातार अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एपीडी द्विवेदी 25 फरवरी से शुक्रवार तक अनुपस्थित मिले। डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. अनीता वर्मा निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिलीं। स्टाफ नर्स किरन यादव और सृष्टि भी अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने सीएमएस को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में सफाई व्यवस्था भी देखी।

ब्लड जांच और अल्ट्रासाउंड समेत इमरजेंसी सेवाओं को देखा। उन्होंने मरीजों से संवाद स्थापित कर चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. सुधांशु द्विवेदी से भी जानकारी ली। इस दौरान टीकाकरण में धन उगाही की शिकायत सामने आई। इस पर सीएमओ ने सख्त चेतावनी दी। सीएमओ शैलेंद्र राय एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed