फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The team came to complete the incomplete work of the four-lane

Basti News: फोरलेन के अधूरे कार्यों को पूरा करने उतरी टीम

Tue, 09 Dec 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The team came to complete the incomplete work of the four-lane
कंपनीबाग चौराहे पर अधूरे कार्य पर शुरू हुआ निर्माण संवाद
बस्ती। बड़ेवन से कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क के अधूरे कार्य को जल्द पूरा कर इसे हैंडओवर करने की तैयारी तेज हो गई है। फोरलेन का स्वरूप तो पहले से दिखने लगा है, लेकिन कई कार्य अधूरे होने से अभी तक यह बहुप्रतिक्षित परियोजना तय समय में पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

इस मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 22 मीटर जमीन कब्जे में ले लिया था। ज्यों-ज्यों सड़क बनाकर तैयार तो कर दी गई है, इसके किनारे स्थित मकान, दुकान, कार्यालय के सामने शेष जगह तक नहीं बकी है। इसके चलते कई जगहों पर सड़क अधूरी छोड़ दी गई है। अब वहां निर्माण शुरू हुआ है। कंपनीबाग पर अधूरे सड़क को पूरा करने में टीम जुट गई है। इससे लग रहा है कि जल्द ही यहां भव्य चौराहे का आकार दिखने लगेगा।
विज्ञापन

बस्ती शहर में पहली फोरलेन सड़क के जल्द पूरा होकर हैंडओवर करने की दिशा में ठेकेदार की टीम जुटी हुई है। बताया गया कि यह सड़क 16.50 करोड़ की है। 1.750 किमी. सड़क को अब तक पूरा कर लेना था, लेकिन लापरवाही और ढिलाई के चलते ऐसा नहीं हो सका है। हालांकि, अब कार्य होने से उम्मीद है कि फोरलेन सड़क पर कंपनीबाग पर चमचमाता चौराहा नजर आने लगेगा। यहां ओवरहेड बोर्ड भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed