{"_id":"6ad2988d3c72fa74650801d7","slug":"the-tableaux-captivated-the-hearts-and-chants-of-mata-rani-echoed-till-late-night-basti-news-c-207-1-bst1005-169638-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: झांकियों ने मोहा मन, देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: झांकियों ने मोहा मन, देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे
विज्ञापन
मानिकचंद। दुर्गा पूजा समिति सिसवारी पुरैना की ओर से बृहस्पतिवार की रात आयोजित धार्मिक झांकी कार्यक्रम में भक्ति और संगीत की छटा बिखरी। कानपुर और बस्ती से आए श्री साईं झांकी ग्रुप के कलाकारों ने शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, मां काली, भगवान गणेश, सुदामा-कृष्ण और राधा-कृष्ण की झांकियों का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों पर कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों के बीच देर रात तक पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा।
भगवान शिव के तांडव नृत्य के दौरान डमरू की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। महिषासुर मर्दिनी और मां काली के रौद्र स्वरूप की झांकियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। वहीं, ''''चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है'''', ''''प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी'''' और ''''मैया का चोला है रंगला'''' जैसे भक्ति गीतों पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की झांकी और सुदामा-कृष्ण मिलन के भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजक राजपाल मधेशिया ने बताया कि समिति की ओर से लगातार 26वें वर्ष दुर्गा पूजा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था, आपसी एकता और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दर्शन किए। आयोजन में अविनाश शुक्ला, राहुल शर्मा, रवि सोनी, स्वामीनाथ सोनी, गुड्डू सोनी, संचित राम यादव, हरि प्रकाश चौधरी, हृदयलाल यादव, हरीश शर्मा, प्रियांशु पासवान, कृष्ण कुमार शर्मा, कृष्णा पांडेय और भजन गायक धनयी शर्मा मौजूद रहे।