फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The success of Tanisha and Shivangi boosted the spirits of the daughters of the district.

Basti News: तनीषा और शिवांगी की कामयाबी से जिले की बेटियों के हौसले बुलंद

Thu, 08 Aug 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
The success of Tanisha and Shivangi boosted the spirits of the daughters of the district.
कप्तानगंज ब्लॉक के खोभा की बैडमिंटन ​खिलाड़ी शिवांगी सिंह और तनीषा
बैडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी दो चचेरी बहनों को रेलवे गोरखपुर में मिली नौकरी
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के खोभा गांव की रहने वाली हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। खोभा (परिवार पुर) गांव की बैडमिंटन की चैंपियन बेटियों का गोरखपुर रेलवे सी ग्रुप में सेलेक्शन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं। दोनों की इस कामयाबी से जिले की बेटियों का हौसला सातवें आसमान पर है। उसके परिवार में खुशियों का माहौल है।
बैडमिंटन की चैंपियन तनीषा सिंह और शिवांगी ने बताया कि बचपन में बैडमिंटन खेलने का शौक लगा। इसी खेल के जरिये हम दोनों का रेलवे में सेलेक्शन हुआ हैं। खेलने में रुचि बढ़ने लगी तो मन में करिअर के साथ पढ़ाई की चिंता सताने लगी थी। मगर, जब जूनियर प्रतियोगिता में जीत हासिल हुई तो लगा कि इसके जरिये भी करिअर बनाया जा सकता है। इसलिए खेल में ही पूरी तरह से रम गईं।
विज्ञापन

तनीषा बताती हैं कि शिवांगी और मैंने सबकुछ छोड़कर खेल में सुधार के लिए दिन-रात एक कर दिया। सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती के कोच कमर खलील अंसारी और मो. इद्रीश की देखरेख में दोनों ने अपने खेल को ऐसा तराशा कि राष्ट्रीय स्पर्धाओं में चयन होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज ब्लॉक के खोभा गांव की रहने वाली तनीषा सिंह का जन्म जुलाई वर्ष 2005 में हुआ। तनीषा के पिता योगेश सिंह लखनऊ में नौकरी करते हैं। माता पूनम सिंह गृहिणी हैं। शिवांगी सिंह का जन्म फरवरी वर्ष 2004 में हुआ। पिता अमितेश सिंह औद्योगिक विकास इंटर कालेज बिहरा में कार्यरत हैं। माता रीमा सिंह गृहिणी हैं। शिवांगी सिंह और तनीषा सिंह बचपन से बैडमिंटन खेलती हैं। तनीषा के चाचा व शिवांगी के पिता अमितेश सिंह बैडमिंटन के चैंपियन रहे।
शिवांगी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा कप्तानगंज के प्रताप स्पोर्ट्स एंड नर्सरी स्कूल पिकौरा कप्तानगंज से शुरू हुई थी। हाईस्कूल सनबीम स्कूल लहरतारा बनारस से किया। वर्ष 2019 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। तनीषा सिंह की पढ़ाई बस्ती शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल से शुरू हुई। वर्ष 2020 में उसने भी बनारस के सनबीम लहरतारा बनारस से हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उर्तीण की। शिवांगी और तनीषा के परिवार में बाबा राम चंद्र सिंह बैंक मैनेजर पद से हाल में सेवानिवृत्त हुए हैं। दादी स्व. विमला सिंह शिक्षक थीं।

...
तमाम प्रतियोगताओं में मनवाया प्रतिभा का लोहा
- शिवांगी वर्ष 2016 में हैदराबाद और दिल्ली में नेशनल रैकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर चैम्पियन रहीं। वर्ष 2017 में अंडर-19 में सिंगल्स और डबल्स आजमगढ़ में हुए स्टेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। सहारनपुर, नोएडा, गोरखपुर, बस्ती, गाजियाबाद, मुरादाबाद सहित अन्य जनपदों की प्रतियोगिता में विजेता रहीं। तनीषा सिंह वर्ष 2018 में अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप बेंगलूरु विजेता रहीं। वर्ष 2018 एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में म्यांमार में विजेता रहीं। ऑल इंडिया चैम्पियन शिप पटना में सिल्वर मेडल लिया। आँल इंडिया सब जूनियर हैदराबाद में मेडल हासिल किया। अंडर-17 में खेलो इंडिया वर्ष 2020 में परचम लहराया। आल चैंपियनशिप इंफाल मणिपुर में भी मेडल जीता। कोरोना के कारण दो साल तक टूर्नामेंट नहीं हो पाया था। बीते मार्च में इन बेटियों ने झारखंड प्रांत के दुमका में तीन दिवसीय ईस्ट जोन सीनियर महिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में तनीषा सिंह व शिवांगी सिंह ने कई अन्य खिताब जीतकर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed