{"_id":"6afcc3957786d710cf01fb72","slug":"the-struggle-to-return-to-work-begins-no-space-available-on-trains-until-december-basti-news-c-207-1-bst1005-172029-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अब काम पर लौटने की जद्दोजहद, दिसंबर तक ट्रेनों में नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अब काम पर लौटने की जद्दोजहद, दिसंबर तक ट्रेनों में नो रूम
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। पर्व की छुट्टियां समाप्त होने के बाद अब महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस्ती होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में दिसंबर तक सीटों की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में त्योहार मनाकर काम पर लौटने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग बनी हुई है। मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब कोच इंडिकेशन सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। इसके चलते डिस्प्ले बोर्ड पर कुछ ट्रेनों के कोच और प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी नहीं दिख सकी।
यात्रियों को जानकारी देने के लिए रेलवे कर्मचारियों को माइक से अनाउंसमेंट करना पड़ा। दोपहर से ही इंजीनियरिंग टीम सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी रही। उधर, त्योहार मनाकर दिल्ली, मुंबई, सूरत समेत अन्य महानगरों को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
ट्रेनों में लंबी वेटिंग और दिसंबर तक नो रूम की स्थिति के कारण यात्रियों को तत्काल या अन्य वैकल्पिक साधनों से यात्रा करने की योजना बनानी पड़ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि महानगरों की ओर जाने वाले यात्री सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।