{"_id":"6afcc3f098ca27761a04d094","slug":"a-team-will-investigate-the-manipulation-of-reports-from-a-private-pathology-lab-basti-news-c-207-1-bst1005-172058-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में हेराफेरी की जांच करेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट में हेराफेरी की जांच करेगी टीम
विज्ञापन
बस्ती। निजी पैथोलॉजी लैब और चिकित्सकों की कथित सांठगांठ से जांच रिपोर्ट में हेराफेरी कर मरीजों के शोषण किए जाने के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है।
शासन के निर्देश पर सीएमओ ने पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। टीम को 30 दिन के भीतर विशेष अभियान चलाकर जांच पूरी करने और कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया गया है।
सीएमओ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जांच कमेटी में नर्सिंग होम पंजीयन एवं नवीनीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एसबी सिंह और जिला महिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. पीएल गुप्ता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कमेटी को जिले के सभी पैथोलॉजी लैब और कलेक्शन एजेंटों का स्थलीय निरीक्षण कर अभिलेखों की गहनता से जांच करने को कहा गया है। जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित पैथोलॉजी लैब, चिकित्सकों और कलेक्शन एजेंटों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नोडल अधिकारी डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि जिले में पंजीकृत पैथोलॉजी लैब की सूची मांगी गई है। सूची मिलने के बाद वैध और अवैध रूप से संचालित लैब की पहचान की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिन लैब में पैथोलॉजिस्ट नहीं मिलेंगे, उन्हें भी चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। शासन का उद्देश्य मरीजों के शोषण पर प्रभावी रोक लगाना और जांच के नाम पर होने वाली अनियमितताओं पर अंकुश लगाना है।