{"_id":"686444f140af1581c5033daa","slug":"the-school-was-merged-with-a-school-that-did-not-exist-basti-news-c-207-1-bst1004-139296-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिस विद्यालय का अस्तित्व नहीं, उसमें कर दिया स्कूल का विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिस विद्यालय का अस्तित्व नहीं, उसमें कर दिया स्कूल का विलय
Wed, 02 Jul 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। शिक्षा विभाग की बड़ी चूक सामने आई है। बिना उचित जांच-पड़ताल के ऐसे विद्यालय में दूसरे स्कूल का विलय कर दिया, जो मौजूद ही नहीं है।
जिले में कुल 86 विद्यालयों का विलय किया गया है। विलय का मुख्य कारण कुछ स्कूलों में छात्रों की कम संख्या और विद्यालयों के बीच की दूरी बताई गई है। इस सूची में क्रम संख्या 78 पर कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पचारी कला में प्राथमिक विद्यालय लेदवा का विलय दर्शाया गया है। जांच में पता चला कि रुधौली में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पचारी कला नाम का कोई विद्यालय ही नहीं है।
बीईओ अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लेदवा के बच्चों को उच्च प्राथमिक विद्यालय कुड़िया बाजार से संबद्ध करने की रिपोर्ट भेजी गई थी लेकिन लिपिकीय त्रुटि के कारण विद्यालय का नाम गलत छप गया। इसे ठीक करवा कर पुनः सूची जारी कराई जा रही है।