फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The rush to return home for Eid has increased, with trains overcrowded.

Basti News: ईद पर घर वापसी की होड़, ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

Thu, 19 Mar 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The rush to return home for Eid has increased, with trains overcrowded.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। महानगरों से आने वाली ट्रेनों में ईद त्योहार के चलते एक बार फिर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मगर ट्रेनों के कई घंटे लेट होने से तेज धूप और गर्मी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को जाने वाली नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन 17:30 घंटे लेट होने से बुधवार शाम को बस्ती रेलवे स्टेशन पर आई। ट्रेनों के विलंब होने से यात्रियों के परिजनों को स्टेशन पर कई घंटे तक ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन



रेलवे समय सारणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, उनमें नई दिल्ली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन को मंगलवार की रात 11 बजे आने का समय था, लेकिन 17:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन बुधवार को शाम 5:30 बजे के बाद स्टेशन पर आई। प्रयागराज रामबाग अयोध्या कैंट होली स्पेशल ट्रेन को भोर में 3:10 बजे आने का समय निर्धारित था, लेकिन 13:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4:45 बजे के बाद बस्ती स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

जबकि पुणे गोरखपुर होली स्पेशल ट्रेन 3 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 2 घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे, कामाख्या एक्सप्रेस 2 घंटे, पाटिलपुत्र 4 घंटे और बुधवार को जाने वाली नई दिल्ली दरभंगा डाउन क्लोन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 12 घंटे की देरी से चल रही है, गायघाट बाजार के रहने वाले अहमद अंसारी ने बताया कि ईद त्योहार के चलते परिवार के लोग दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से आ रहे हैं दस घंटे से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठा हूं, तेज धूप और गर्मी के चलते काफी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आए दिन ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है ट्रेन कब आएगी और कब जाएगी इसकी सही जानकारी किसी के पास नहीं है। गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा दिया गया है, नियमित चलने वाली लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed