फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The rule of goonda-mafia ends, business environment begins

Basti News: गुंडा-माफिया के राज खत्म, व्यावसायिक माहौल शुरू

Sun, 30 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
The rule of goonda-mafia ends, business environment begins
कलेक्ट्रेट सभागार में यापारी कल्याण दिवस मनाया गया।
दो बड़े कर दाताओं व युवा उद्यामियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

व्यापारी कल्याण दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोले हर्रैया के विधायक

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दानवीर भामाशाह की जयंती पर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिले के दो बड़े कर दाताओं, निवेशक व दो युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत तीन व्यवसायियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी गई। मुख्य अतिथि हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में गुंडा-माफिया के राज को खत्म कर व्यावसायिक माहौल तैयार किया है। प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है।
उन्होंने कहा कि भामाशाह व्यापारी समाज के आदर्श हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम रवीश गुप्ता ने कहा कि व्यवसायियों के हितों के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेंद्र यादव ने दानवीर भामाशाह के जीवन पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम व विधायक ने जिले के दो सबसे बड़े कर दाता प्रेम अग्रवाल व राकेश त्रिपाठी को भामाशाह पुरस्कार प्रदान किया गया। जनपद में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले उद्यमी मनोज कसौधन को सम्मानित किया गया। युवा उद्यमी अनूप तिवारी, ईश्वरा तिवारी को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। समाज सेवा में विशेष योगदान देने वाले व्यापारी गौहर अली व ओम प्रकाश आर्या को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत दुर्घटना में मृत तीन व्यापारियों के आश्रितों राम अचल वर्मा, कमला देवी तथा शकुंतला देवी को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग लखनऊ के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। ओडीओपी योजना के तहत जनपद के व्यापारियों व स्वयं सहायता समूह की सखियों ने ने उत्पादों की प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर लगाई।

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद राजपाल, सूर्य कुमार शुक्ल, ड्रग एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह, विश्वनाथ वर्मा, सुभाष शुक्ला, जगदीश अग्रहरि, हरेंद्र यादव, अजय कुमार सिंह, आशा देवी, केके गौतम, प्रभाकर सरोज, शशांक सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed