{"_id":"6178467b0ea6a7470a452a05","slug":"the-ruffians-ran-away-after-taking-off-the-jewelry-basti-news-gkp4143452173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों में उलझाकर महिला के गहने उतरवा कर ले भागे टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातों में उलझाकर महिला के गहने उतरवा कर ले भागे टप्पेबाज
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर में दिन दहाड़े हुई घटना
जेवरात दो गुना करने की लालच में फंस गई महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गहने दोगुना करने का झांसा देकर टप्पेबाजों ने दवा खरीदने गांधीनगर गई महिला को ऐसा उलझाया कि खुद ही जेवर उनके हवाले कर दिया। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो बाइक से आए दोनों टप्पेबाज कहीं नजर नहीं आए। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची। सूचना मिलते ही कोतवाल शिवाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली।
शहर के बड़ेवन क्षेत्र की पार्वती देवी (60) मंगलवार को दिन में करीब एक बजे गांधीनगर बाजार में दवा कराने आई थीं। पुलिस चौकी गांधीनगर के पास महिला को बाइक सवार दो युवक मिल गए। एक नीचे उतरकर पार्वती देवी से बातचीत करने लगा। उसने अपनी बातों में महिला को ऐसे उलझाया कि उन्होंने खुद ही अपने जेवरात उतार कर उसे सौंप दिया। सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के आसपास काफी भीड़ दिख रही है। पुलिस का कहना है कि टप्पेबाजों को ट्रेस करने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि कैसे उसने पार्वती देवी से चेन, टप्स व अंगूठी उतरवा लिया और इतनी आसानी से बाइक पर बैठकर भाग गए।
फुटेज में दिख रहा घटनाक्रम
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दोनों टप्पेबाज नजर आ रहे हैं। इनमें एक हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। जबकि दूसरा महिला से करीब आधे घंटे तक बातें करते दिख रहा है। फुटेज में महिला कान के टप्स, गले की चेन व अंगूठी खुद ही निकाल कर देते दिख रही है।