{"_id":"6337347e7227371f4572e61e","slug":"the-role-of-gram-panchayats-is-important-in-taking-the-schemes-to-the-eligible-basti-news-gkp4523798125","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम
विज्ञापन
अटल बिहारी प्रेक्षागृह में ग्राम पंचायत कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते सांसद हरीश
- फोटो : BASTI
योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने में ग्राम पंचायतों की भूमिका अहम
बस्ती। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में ग्राम पंचायत कर्मियों व प्रधानों की कार्यशाला का शुक्रवार को सांसद हरीश द्विवेदी ने शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने में ग्राम पंचायतों की अहम भूमिका है। 28 विभागों की ओर से संचालित करीब 207 योजनाओं के बारे ग्राम पंचायत कर्मी व प्रधान ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
कहा कि प्रधान, सचिव व पंचायत सहायक बिना भेदभाव सभी को निष्पक्ष होकर योजनाओं की जानकारी दें। उनकी पात्रता के अनुसार, उन्हें लाभान्वित कराएं। पूरे प्रदेश में सिर्फ बस्ती में ही इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। डीएम प्रियंका निंरजन ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।
पंचायत सहायकों को सुविधा एवं शक्तियां प्रदान की गई हैं। इसका उपयोग वे गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने में करें। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को गौर व परसरामपुर के ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव व सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यूओ श्रीप्रकाश पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण, उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, बीडीओ डॉ. राजमंगल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनुपस्थित 50 पंचायत सहायकों को मिली नोटिस
डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन पंचायत सहायकों के लिए विशेष रूप से किया जा रहा है। उन्हें पंचायती राज विभाग के कार्यों व विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। करीब 50 ग्राम पंचायतों के सहायक व एक सचिव की ओर से प्रशिक्षण में हिस्सा नहीं लिया गया। इस उन्हें कारण बताओ नोटिस किया गया।