फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The risk of erosion has increased as the water level of the Saryu recedes.

Basti News: सरयू का जलस्तर घटने के साथ कटान का खतरा बढ़ा

Tue, 15 Sep 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The risk of erosion has increased as the water level of the Saryu recedes.
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, लेकिन माझा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। पानी घटने के साथ कई गांवों में कीचड़ और जलभराव की समस्या बढ़ गई है। वहीं, नदी की धारा तेज होने से कटान का खतरा बढ़ गया है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत है। किसानों के खेत और फसलें नदी की कटान की चपेट में आ रही हैं।
विज्ञापन

दुबौलिया, कुदरहा, विक्रमजोत और बहादुरपुर क्षेत्र के आंशिक गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 20 से 25 गांवों में पानी पूरी तरह नहीं निकल पाया है। कई संपर्क मार्गों से पानी उतरने के बाद वहां कीचड़ फैल गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढों में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों को जलजनित और संक्रामक बीमारियों का भी डर सता रहा है। मैरुंड गांव सुविका बाबू के ग्रामीण अभी मोटरबोट के सहारे आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सतहा, बलुईया, भुवरिया और जेठूपुरवा के श्रीरामपुरवा समेत कुछ गांवों के संपर्क मार्गों से पानी उतर गया है, लेकिन रास्ते कीचड़ से पटे हैं। ग्रामीणों ने एंटीलार्वा का छिड़काव कराने और दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। जलस्तर घटने के साथ नदी की कटान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तटवर्ती इलाकों में कई जगह नदी किनारे की जमीन कटकर पानी में समा रही है। खेतों में खड़ी धान, गन्ने और अन्य फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान के खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है। कटरिया-चांदपुर तटबंध के ठोकर नंबर एक और उमरिया रिंग बांध पर नदी का दबाव बना हुआ है। तटबंध और आसपास के गांवों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। प्रभावित लोगों ने फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने और कटान रोकने के लिए प्रभावी इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed