फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The risk of accident due to collapse of the culvert wall

Basti News: पुलिया की दीवार टूटने से हादसे का खतरा

Mon, 16 Feb 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The risk of accident due to collapse of the culvert wall
बनकटी। ब्लाॅक से कनेहटी जाने वाले मार्ग पर कोनी के पास सिंचाई विभाग के नहर पर बनी पुलिया तथा बनकटी से बरडाड़ जाने वाली सड़क पर देवमी कटौथा गांव के पास नहर पर पर बनी पुलिया की दीवार टूट गई है। इससे दुर्घटना का खतरा है। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि इन पुलियों की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। देवमी के राजेंद्र प्रसाद चौधरी व बखरिया के राजकुमार मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, अजय शुक्ला आदि ने बताया कि इन रास्तों से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोगों सहित जनप्रतिनिधि का आना-जाना रहता है, मगर किसी की निगाह नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

जबकि पुलिया से 50 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय भी है। स्कूली बच्चों का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है। क्षेत्र के सूरज चौधरी, मुरलीधर शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, बबलू दूवे, आदि ने टूटी दीवार को शीघ्र बनाने की मांग की है। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जेई से जांच कराकर लोक निर्माण विभाग से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed