फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The restoration of pension Candle March

पेंशन की बहाली को लेकर कैंडल मार्च

Sun, 23 Oct 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 23 Oct 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The restoration of pension Candle March
पेंशन बहाली को लेकर कैंडिल मार्च निकालते शिक्षक।
आल टीचर्स/एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार की शाम को शहर में कैंडल मार्च निकला। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की गई। जीआईसी में एकत्र शिक्षकों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला। यह गांधीनगर, कंपनी बाग होते हुए न्याय मार्ग पर पहुंचा। वहां सपा के जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव को ज्ञापन देकर प्रकरण को सरकार के संज्ञान में लाने का अनुरोध किया। कैंडिल मार्च बाद में न्याय मार्ग पर सभा में तब्दील हो गया। एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष विजेंद्र वर्मा ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी होती है। कर्मचारी के संरक्षण की जिम्मेदारी से सरकार विमुख नहीं हो सकती है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए।
विज्ञापन


तौआब अली, दीपक सिंह प्रेमी और बृजेश वर्मा ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए किसी भी प्रकार से हितकर नहीं है। यह हमें मंजूर नहीं है। 13 नवंबर को लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आयोजित रैली में बड़ी संख्या में शिक्षक साथी शामिल होंगे। इस मौके पर डा. सुरेंद्र, बब्बन पांडेय, अमरनाथ, विजय प्रकाश चौधरी, सत्यप्रकाश, रमेश गुप्ता, राजेश चौधरी, विनय शंकर आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed