फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The removal of the pillar of the memorial gate caused a heated atmosphere, with SP workers angry.

Basti News: स्मृति द्वार का पिलर हटाए जाने पर गरमाया माहाैल, सपाई आक्रोशित

Tue, 25 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The removal of the pillar of the memorial gate caused a heated atmosphere, with SP workers angry.
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग से गंगापुर-तिलकपुर मार्ग पर प्रस्तावित जनेश्वर मिश्र स्मृति द्वार को लेकर सोमवार को सियासी माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

स्मृति द्वार के निर्माण के लिए सड़क की दोनों किनारों पर बनाए गए सीमेंटेड पिलर सोमवार की सुबह हटाए जाने की सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। सपा नेताओं ने पिलर उखाड़कर फेंके जाने का आरोप लगाते हुए इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गंगापुर-तिलकपुर मार्ग पर कप्तानगंज के सपा विधायक कविंद्र चौधरी की विधायक निधि से जनेश्वर मिश्र स्मृति द्वार का निर्माण कराया जा रहा था। यह मार्ग भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों में है। रविवार को गेट निर्माण की प्रक्रिया के तहत सड़क के दोनों किनारों पर सीमेंटेड पिलर तैयार किए गए थे। सोमवार सुबह पिलर हटाए जाने की जानकारी मिलने पर सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके बाद कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, सपा नेता पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। सपा नेताओं का आरोप था कि यह मार्ग किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं बल्कि सार्वजनिक रास्ता है। उनका कहना था कि इस सड़क का निर्माण समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कराया गया था और इसी मार्ग को पहचान देने के उद्देश्य से विधायक निधि से जनेश्वर मिश्र स्मृति द्वार का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने गेट निर्माण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि रास्ता पहले से ही काफी संकरा है। ऐसे में सड़क पर गेट बनने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र के नाम पर स्मृति द्वार किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर भी बनाया जा सकता है लेकिन संकरे मार्ग पर इसका निर्माण उचित नहीं है।

उधर, सपा विधायक कविंद्र चौधरी ने कहा कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और स्मृति द्वार का निर्माण मार्ग को एक अलग पहचान देने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग महापुरुषों के नाम पर राजनीति करते हैं जबकि उन्हीं महापुरुषों की स्मृति में स्मृति चिन्ह बनाए जाने पर विरोध किया जा रहा है। पिलर हटाए जाने और दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed