फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   the railway station will beautify

Basti News: रेलवे स्टेशन की सूरत संवारेगी अमृत भारत योजना

Mon, 08 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
the railway station will beautify
 रेलवे स्टेशन बस्ती।
रेलवे स्टेशन की सूरत संवारेगी अमृत भारत योजना
विज्ञापन

बस्ती। रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत मॉडल स्टेशन के रूप में सजाने के लिए वर्क डिवीजन के बड़े प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। स्टेशन को नया रूप दे दिया जाएगा। इसके अलावा वहां संसाधन बढ़ाने व रेलवे अस्पताल के उच्चीकृत किए जाने के अलावा दो उपरिगामी सेतु (फुटओवर ब्रिज) का निर्माण भी होगा। इस नए कार्य से यात्रियों को सुविधा होगी।
एनईआर लखनऊ मंडल के बस्ती वर्क डिवीजन क्षेत्र में बस्ती, स्वामीनारायन छपिया व रामघाट को मॉडल स्टेशन के तहत चयनित किया गया है। हर स्टेशन को चमकाने के लिए तकरीबन 18-18 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। बस्ती में पूर्वी छोर पर एकमात्र उपरिगामी सेतु काफी पुराना हो चुका है और काफी संकरा भी है। इसके पूर्व वर्क डिवीजन ने पश्चिमी छोर पर एफओबी के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उसे जब तक मंजूरी मिलती, तब तक रेल मंत्रालय ने अमृत भारत योजना के तहत इस स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में चयनित कर लिया और नई कार्ययोजना मांग ली। इस कार्य योजना को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

------
बोले नागरिक
जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन विकसित होगा तो निश्चित तौर पर यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। नई योजना में यहां अस्पताल के उच्चीकरण का भी प्रावधान है। यह यात्रियों के लिए बेहद जरूरी था। किसी यात्री के बीमार या अन्य दुर्घटना का शिकार हो जाने पर उसकी जान पर बन आती थी। अस्पताल उच्चीकरण होने से अब स्टेशन पर ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। -कुमार ऋषभ, कटरा
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के विकास को पंख लगने वाले हैं। यह सुखद सूचना है। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। जहां स्टेशन की खूबसूरती को चार चांद लगेगा वहीं यात्री संसाधनों का लाभ पाएंगे। अस्पताल के अलावा यहां पेयजल की व्यवस्था को और चाक-चौबंद किया जाएगा। इसके अलावा उपरिगामी सेतु के निर्माण से लोगों को पटरी पार कर जाने की जरूरत नहीं होगी। -संतोष, बैरिहवां

---
चमकेगा सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे अस्पताल का होगा उच्चीकरण
एनईआर के वर्क डिवीजन के सीनियर सेक्शन मैनेजर हीरामन प्रसाद के अनुसार, प्लेटफार्मों पर ग्रेनाइट लगवाने व सर्कुलेटिंग एरिया को सीसी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। उपरिगामी सेतु को सुंदर व मजबूत छाजन से ढका जाएगा और पेयजल की सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा अस्पताल केे उच्चीकरण को भी परियोजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed