फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The plant manager was thrown out of the car and beaten.

Basti News: एनएचएआई के प्लांट मैनेजर को गाड़ी से उतारकर पीटा

Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
The plant manager was thrown out of the car and beaten.
फोरलेन पर खजुहा गांव के पास रविवार की दोपहर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास रविवार दोपहर में कार सवार कुछ लोगों ने एनएचएआई के प्लांट मैनेजर को गाड़ी से उतारकर पीट दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर कार से आए हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर ठेकेदारी का विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र नरायनपुर तिवारी गांव में एनएचएआई का प्लांट है। प्लांट मैनेजर पद पर नवनीत पांडेय का कहना है कि रविवार दोपहर दो बजे प्लांट से बोलोरो से बस्ती की तरफ जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास ओवरटेक कर कार सवारों ने रोक लिया। मैनेजर को गाड़ी से उतार कर मारपीट कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उनके चालक को भी मारापीटा। चालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

भीड़ को देखकर कार सवार भाग निकले। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई। प्लांट मैनेजर ने घटना की सूचना कर्मियों को देते हुए कप्तानगंज थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्लांट में ठेकेदारी और भुगतान को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed