फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The person who threatened to kill CM arrested from Mumbai

UP: मुंबई से गिरफ्तार हुआ CM को हत्या की धमकी देने वाला,लिखा था-फतेहपुर कांड के आरोपी का घर गिरा तो लूंगा बदला

Sat, 06 Jan 2024 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Sat, 06 Jan 2024 11:09 AM IST
सार

फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ एक जनवरी को डीएम कोर्ट से फैसला आने के बाद आरोपी बौखला गया। उसने एक्स पर यादव प्रेस्टिज आईडी से पोस्ट किया कि अगर प्रेमचंद यादव का घर गिरा, तो योगी की हत्या निश्चित होगी, चाहे मेरा पूरा जीवन व्यर्थ हो जाएं।

विज्ञापन
The person who threatened to kill CM arrested from Mumbai
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। धमकी देने के 48 घंटे के भीतर पुलिस उसे मुंबई के कल्याण इलाके से गिरफ्तार कर शुक्रवार को देवरिया पहुंची। आरोपी भदोही जिले का मूल निवासी है और मुंबई के थाणे जिले के कल्यानी टेकड़ी तितवाला ईस्ट सिटी में अपने पिता के साथ रहता है।

विज्ञापन


आरोपी अजीत यादव ने एक्स पर दो दिन पहले फतेहपुर कांड में डीएम कोर्ट से फैसला आने के बाद सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सीएम योगी को धमकी देने वाला युवक अजीत यादव निवासी कल्यानी टेकड़ी तितवाला ईस्ट सिटी कल्याण जिला थाणे मुंबई को स्थानीय पुलिस के सहयोग से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ एक जनवरी को डीएम कोर्ट से फैसला आने के बाद आरोपी बौखला गया। उसने एक्स पर यादव प्रेस्टिज आईडी से पोस्ट किया कि अगर प्रेमचंद यादव का घर गिरा, तो योगी की हत्या निश्चित होगी, चाहे मेरा पूरा जीवन व्यर्थ हो जाएं। पोस्ट वायरल होने के बाद देवरिया पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी की तहरीर पर केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी, रमाकांत, लोकेश यादव और नीरज यादव रहे।

डीएम कोर्ट ने बरकरार रखा है बेदखली का आदेश
फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड में दो अक्तूबर 2023 को जमीन विवाद में लेहड़ा टोले पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या के आक्रोश में भीड़ ने सत्यप्रकाश दूबे सहित उनके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद प्रशासन ने गांव में सरकारी जमीनों की पैमाइश शुरू कराई। सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों का मकान सरकारी जमीन में मिला। बेदखली के आदेश के विरोध में आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में डीएम कोर्ट में दो माह तक चली सुनवाई के बाद डीएम ने पांचों अपील खारिज कर तहसीलदार न्यायालय के आदेश को सही माना।
 

बीएससी कर रहा है आरोपी युवक
सीएम को एक्स पर धमकी देने वाला अजीत यादव मुंबई में बीएससी की पढ़ाई करता है। मूल रुप से भदोही के रहने वाले संतोष यादव मुम्बई में नौकरी करते है। उनके साथ ही रहकर बेटा अजीत यादव पढ़ाई कर रहा है। संतोष परिवार समेत अक्सर भदोही आते रहते है। पुलिस सोशल मीडिया पर सक्रिय का अजीत रिकॉर्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed