{"_id":"67a6532ca5ccbb0a3008199b","slug":"the-passengers-health-deteriorated-in-the-train-then-the-train-started-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131666-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी, तभी चल पड़ी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी, तभी चल पड़ी ट्रेन
Sat, 08 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
छपरा मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की बिगड़ी तबीयत-
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शुक्रवार की सुबह छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में बस्ती रेलवे स्टेशन पर 50 वर्षीय यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को सीने में दर्द उठा तो उसके परिवार के लोगों ने बर्थ पर उसे लिटा दिया।
यात्रियों ने चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी तो पीड़ित यात्री ने इशारे से मना कर दिया। यात्री के परिवार के लोग पीड़ित की देखभाल कर ही रहे थे, तभी ट्रेन चल पड़ी।
जानकारी के अनुसार, मेंहदावल निवासी राजेश परिवार परिवार के साथ खलीलाबाद में छपरा-मथुरा एक्सप्रेस मेंं लखनऊ जाने के लिए सवार हुए।
बस्ती स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर राजेश के सीने में दर्द होने लगा। परिवार की महिलाएं पीड़ित को बर्थ पर लिटाकर देखरेख करने में जुटी रहीं। आसपास के यात्रियों ने कहा कि बस्ती में उतार कर डाॅक्टर से इलाज करा लीजिए।
विज्ञापन
मगर, पीड़ित ने ट्रेन से न उतरने का इशारा किया। परिवार के लोगों ने कहा कि गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतर कर चिकित्सक को दिखाएंगे। इसी बीच ट्रेन चल दी।