फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   operator made 17 passengers travel without tickets ARM of settlement caught

Basti: परिचालक ने बगैर टिकट 17 यात्रियों को कराई यात्रा, बस्ती के एआरएम ने पकड़ा

Tue, 13 Sep 2022 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 10:11 AM IST
सार

बसों में बगैर टिकट यात्रा करने वालों की तत्काल जांच के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने रविवार को अचानक देर रात निर्देश जारी कर दिया। एक्शन में आए बस्ती डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने इंद्रजीत तिवारी व अन्य विभागीय अधिकारियों की टीम तैयार कर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी रोड स्थित गौरा चौराहे पर घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन
operator made 17 passengers travel without tickets ARM of settlement caught
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से वापस लौट रही सिद्धार्थनगर डिपो की बस का परिचालक एकमुश्त 17 यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा करवा रहा था। सोमवार भोर में बस्ती डिपो के एआरएम व उनकी टीम ने उसे पकड़ लिया और उसकी संविदा समाप्त कर वाल्टरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


बसों में बगैर टिकट यात्रा करने वालों की तत्काल जांच के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने रविवार को अचानक देर रात निर्देश जारी कर दिया। एक्शन में आए बस्ती डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने इंद्रजीत तिवारी व अन्य विभागीय अधिकारियों की टीम तैयार कर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी रोड स्थित गौरा चौराहे पर घेराबंदी कर दी। अचानक भोर में तकरीबन चार बजे सिद्धार्थनगर डिपो की बस प्रयागराज से आई और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बस में कुल 47 यात्री सवार थे, जिनमें तकरीबन ढाई हजार रुपये की कीमत के 17 टिकट संविदा कंडक्टर ने नहीं बनाए थे। लिहाजा एआरएम ने उससे वे बिल यानी कि मार्गपत्र मांगा तो वह अकड़ गया और बवाल काटने लगा। मजबूर होकर एआरएम ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया और पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि कंडक्टर की संविदा समाप्त कर उसके खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चार जिले को पार किया, बस्ती में पकड़ी गई चोरी

परिवहन निगम के अधिकारियों की लापरवाही इसी से पता चलती है कि मुख्यालय से निर्देश जारी होने के बावजूद बस प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व अयोध्या डिपो क्षेत्र को पार कर गई, लेकिन इतनी बड़ी टिकट चोरी बस्ती डिपो के अधिकारियों ने पकड़ा। यही नहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप से प्रदेश के सभी रोडवज अधिकारी आपस में जुड़े हैं। बावजूद इसके किसी भी डिपो की टीम रात के सघन जांच अभियान में इतनी बड़ी चोरी नहीं पकड़ पाई।

संविदा निरस्त करने व एफआईआर का प्रावधान
डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि पांच से अधिक यात्रियों को बगैर टिकट यात्रा कराने पर कंडक्टर की संविदा समाप्त हो जाती है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश मुख्यालय ने दे रखा है। वहीं अगर नियमित कंडक्टर ऐसा कार्य करते पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल निलंबित कर दिया जाता है और विभागीय कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed