{"_id":"64a8708ac087ff214a093d14","slug":"the-officers-who-reached-the-labor-station-made-the-workers-aware-basti-news-c-207-1-sgkp1004-948-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लेबर अड्डा पहुंचे अफसराें ने श्रमिकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लेबर अड्डा पहुंचे अफसराें ने श्रमिकों को किया जागरूक
Sat, 08 Jul 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। श्रम विभाग की ओर संचालित योजनाओं के बारे में शुक्रवार को श्रमिकों को जागरूक किया गया। कटरा स्थित लेबर अड्डा पहुंचे जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने श्रमिकों को बताया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाएं उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करती हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विभाग की ओर से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना संचालित की जा रही है। इसमें हर माह श्रमिकों को कुछ अंशदान जमा करना पड़ता है। जब उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो जाएगी तो सरकार उन्हें तीन हजार रुपये प्रति माह की पेंशन देगी। इसके अलावा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराकर तमाम लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इसमें पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों और उनके पाल्यों को समय-समय पर तमाम लाभ दिए जाते है। पंजीकरण का हर साल नवीनीकरण कराना पड़ता है। इसमें पंजीकरण कराने पर सरकार बेटी की शादी के लिए अनुदान देती है। मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी इक़बाल अहमद, सुभाष चंद्र विश्कर्मा, बुद्धिराम वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन