फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The night's sleep vanished with the day's peace.

Basti News: दिन के चैन के साथ उड़ी रात की नींद

Tue, 28 May 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 28 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
The night's sleep vanished with the day's peace.
गर्मी के कारण प्यास बुझाता युवक।
- धूप की तपिश तो व्याकुल कर ही रही थी अब चांद की शीतलता भी नहीं दे रही राहत
विज्ञापन

- पांच सालों में सर्वाधित रेकॉर्ड किया गया न्यूनतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिन के साथ अब रात भी अधिक गर्म हो गई है। सोमवार को पांच सालों में न्यूनतम पारा सर्वाधिक रेकॉर्ड किया गया। सोमवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही, न्यूनतम पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम पारा 42.5 डिग्री दर्ज हुआ। धूप की तपिश तो व्याकुल कर ही रही थी, अब चांद की शीतलता भी राहत नहीं दे रही है। इसके चलने न तो दिन में चैन मिल रहा है और न रात में नींद पूरी हो पा रही है।
बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे आ गया था। करीब दो-तीन दिनों तक गर्मी से राहत रही। लेकिन नौतपा शुरु होते ही फिर से गर्मी पूरे सबाब पर पहुंच गई। अभी नौतपा में तीन ही दिन बीते हैं लेकिन गर्मी का ऐसा कहर की हर कोई हांफ रहा है। स्थिति यह है कि पंखा, कूलर और एसी भी चिपचिपी गई से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। सोमवार की रात पांच सालों में सर्वाधिक गर्म रात रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 2019 में 27 मई के दिन अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इसके बाद न्यूनतम तापमान कभी 28.5 डिग्री सेल्सियस पार नहीं हुआ। बताया कि अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ सतही स्तर पर गर्म हवा चलती रहेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान के स्थिर रहने के संकेत मिल रहे हैं। जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन

-------------------
पांच सालों का अधिकतम न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान
2020 27.9
2021 27.5
2022 28.0
2023 28.5
2024 29.5
-----------------
नोट- आंकड़े आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय अयोध्या द्वारा जारी
-----------------
बार-बार ट्रिप करती रही बिजली
बस्ती। तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। पिछले हफ्ते जिले में 250 मेगावाट बिजली की खपत हो रही थी। जो सोमवार को 260 मेगावाट के आसपास पहुंच गई। सोमवार को दिनभर बिजली ट्रिप होती रही। लोकल फाल्ट के कारण उपभोक्ता खासे परेशान रहे। कंपनीबाग के उपभोक्ता राकेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 7 बजे से 1 बजे तक करीब आठ बार कटौती हुई है। इसकी प्रकार पुरानी बस्ती में स्टेशन रोड के उपभोक्ता मनोज गुप्ता ने बताया कि शाम छह बजे तक करीब 17 बार बिजली की कटौती हुई है। जानकारी के अनुसार, शहर के छह उपकेंद्रों पर सोमवार को 180 लोकल फाल्ट की शिकायतें दर्ज हुई हैं। जो इस सीजन की अब तक की सर्वाधिक शिकायतें हैं। अधिशासी अभियंता नगरीय मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खपत बढ़ने से लोकल फाल्ट की अधिकता रही। सभी फाल्ट आधे घंटे के अंदर दुरुस्त कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed