{"_id":"695183e095e41c125b0ae490","slug":"the-mystery-of-the-tantriks-murder-could-not-be-solveddisciples-in-custody-basti-news-c-207-1-bst1006-150218-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहीं खुल सका तांत्रिक के कत्ल का राज...हिरासत में चेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहीं खुल सका तांत्रिक के कत्ल का राज...हिरासत में चेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। बेमहरी गांव के खूनी पुरवा में तीन बाद भी तांत्रिक हत्याकांड का राज नहीं खुल पाया। बेटे की तहरीर पर मामले में तांत्रिक के दो चेले समेत पांच लोग नामजद तो किए गए हैं लेकिन घटना में आरोपियों के शामिल होने के सबूत अभी नहीं मिल पाए हैं।
पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने के प्रसास में जुटी है। रविवार को भी मृतक के घर पुलिस के आला अधिकारी और विवेचक का आना जाना लगा रहा। पुलिस परिजनों से फीडबैक लेने के बाद आगे की छानबीन कर रही है।
तांत्रिक गोलीकांड के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। फिर भी घटना को याद कर लोग सहमे हुए हैं। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों की आवाजाही भी बनी हुई है। बेटे की तहरीर के बाद तांत्रिक के दो चेले पुलिस की हिरासत में आ चुके हैं। हालांकि पुलिस किसी को हिरासत में लिए जाने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे हैं। लेकिन जब तक कोई ठोस सबूत न मिल जाए कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हैं कि बदमाश किस रास्ते खूनी पुरवा गांव में प्रवेश किया और घटना को अंजाम देने के बाद किधर से भागने में सफल रहे। इसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में निगरानी कर रही है। जगह-जगह घरों, प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रविवार को पुलिस टीमें दुबौलिया, पंडूलघाट, पेंदाघाट वा हाइवे पर स्थित महराजगंज कस्बे तक सीसीटीवी की फुटेज तलाशने जुटी रही। पुलिस का दावा है कि जल्द घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
रात 10 बजे बदमाशों ने मारी थी तांत्रिक को घर पर गोली : दुबौलिया थानाक्षेत्र के बेमहरी टोला खूनी पुरवा में तांत्रिक रामजीत 58 की हत्या 26 दिसंबर की रात 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर ही कर दी थी। रामजीत छप्पर के घर में सो रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश उनके घर पहुंचे और उन्हें जगाकर गोली मार दी। इसके बाद बदमाश रात के अंधेरे में बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद से ही गांव में हड़कंप मचा हुआ है। बेटे रमेश की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक रामजीत के दो चेलों नगर थानाक्षेत्र के मटेरा निवासी गंगा राम, दुबौलिया थानाक्षेत्र के खलवा निवासी राम संवारे व तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।