{"_id":"68c1de691eb1cfdbc3088bbb","slug":"the-missing-youth-in-the-river-could-not-be-traced-basti-news-c-207-1-bst1005-143640-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नदी में लापता युवक का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नदी में लापता युवक का नहीं चला पता
Thu, 11 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। चंद्रग्रहण वाले दिन सरयू में स्नान करने अयोध्या गया युवक नहाते समय लापता हो गया। परिजन चार दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं। अयोध्या पुलिस प्रशासन की ओर से नाव व एसडीआरएफ को युवक की तलाश में लगाया गया है। परिजन खुद से कलवारी तक सरयू नदी में तलाश कर चुके हैं। राजकीय आईटीआई के रिटायर्ड अनुदेशक व आवास विकास कॉलोनी निवासी मधुर नारायण पांडेय का छोटा बेटा अभिषेक कुमार पांडेय सात सितंबर की रात करीब 11 बजे शिवम पांडेय व आदित्य पांडेय निवासी बड़ेवन के साथ सरयू घाट पर स्नान करने गया था। नहाते समय वह नदी में लापता हो गया।
घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम व परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कहीं पता नहीं चला है। जानकारों का कहना है कि इस समय नदी में बहाव तेज है। बह कर दूर जाने की आशंका को देखते हुए बहाव की दिशा में दूर तक तलाश की जा रही है। संवाद