फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The issue of old pension resonated in the meeting

Basti News: बैठक में गूंजा पुरानी पेंशन का मुद्दा

Thu, 04 Jun 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The issue of old pension resonated in the meeting
बस्ती। बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2006 में अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, टेट की अनिवार्यता समाप्त कराए जाने के साथ ही स्थानीय शिक्षक समस्याओं के निराकरण कराए जाने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री वागीश दत्त पांडेय ने कहा कि अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक घोर उपेक्षा के शिकार हैं और उन्हें अपना अधिकार तक नहीं मिल पा रहा है। बैठक में वीरेंद्र कुमार मिश्र, लखपत सिंह, उदयभान सिंह, गोपीनाथ मिश्र, विजय सिंह, धर्मराज यादव, राजेंद्र प्रसाद दूबे, धर्मराज चौधरी, चिंतामणि आदि ने बिंदुवार शिक्षक समस्याओं को रखा और जोर दिया कि अधिकार के लिए संघर्ष तेज करते हुए सरकार पर नीतिगत दबाव बनाया जाए।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि टेट प्रकरण पर सरकार की उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों को अपने अधिकारों के लिए सजग रहना होगा। संचालन विनोद कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed