फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The icy wind and biting cold rendered the sunshine ineffective...there was no relief from the shivering.

Basti News: बर्फीली हवा और गलन के आगे धूप हुई बेअसर...कंपकंपी से राहत नहीं

Sat, 10 Jan 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The icy wind and biting cold rendered the sunshine ineffective...there was no relief from the shivering.
गांधीनगर बाजार में ठंड के चलते कम दिखे खरीदार संवाद
बस्ती। जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को बर्फीली हवा, गलन के आगे खिली धूप भी बेअसर दिखी। सुबह में लोग ठंड से कांपते दिखे। हाथ-पैर काम नहीं कर रहा था। हालांकि, सुबह 11 बजे खिली धूप के बाद लोग राहत महसूस किए।
विज्ञापन

सर्द हवा ने दिनभर लोगो को परेशान किया। सुबह और शाम कोहरे का असर साफ नजर आया। दिन में निकली धूप का लोगों ने फायदा उठाया और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता दिखा। महिलाएं कपड़े साफ करने में जुटी रहीं, जबकि लोग धूप में बैठकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। जिस दिन धूप नहीं निकलती उस दिन गलन व सर्द हवा लोगों को काफी परेशान करती है। हल्की धूप खिलने पर ही ठंड का एहसास थोड़ा कम होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह कोहरा था। धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा और धुंध छटने लगा। 11 बजे के बाद धूप निकलने लगा। उसके बाद धूप का असर दिखा तो लोग धूप के लिए बाहर बैठ गए। वहीं शाम होते ही कोहरे का असर शुरू हो गया। सड़कों पर आवागमन कम दिख रहा था। गलन भी बढ़ने लगी थी। लोगों के हाथ ठंड से सुन्न हो रहे थे। अलाव व हीटर के पास दुबक नजर आए। शहर से गांव तक चौराहों पर आठ बजे के बाद सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार को यात्रा के दौरान काफी दिक्कत हो रही थी। ठंड के चलते उनका हाथ सुन्न हो जा रहा था। जहां अलाव जलता देख रहे थे ठहर कर हाथ सेंकने के बाद ही गंतव्य के लिए निकल रहे थे। अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। शाम करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवा ने सर्दी का अहसास और बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed