फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The glory of Mother Durga was described in the nine-day story.

Basti News: नौ दिवसीय कथा में मां दुर्गा की महिमा का किया वर्णन

Wed, 01 Oct 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The glory of Mother Durga was described in the nine-day story.
भानपुर। तहसील क्षेत्र के पानन गांव स्थित गायत्री शक्ति पीठ की ओर से दुर्गा मंदिर आदमपुर में आयोजित नौ दिवसीय कथा में सोमवार को मां दुर्गा की महिमा का वर्णन किया गया। हरिद्वार शांतिकुंज से आए प्रवचक शंभुशरण अनुरागी ने मां दुर्गा की कथा सुनाते हुए कहा कि उनके चरित्र से नारी शक्ति को प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलियुग में महिषासुर और शुंभ-निशुंभ जैसे राक्षस सूक्ष्म रूप में हमारे भीतर ही स्थान बना लेते हैं। इनसे बचने और निपटने के लिए नारी को स्वयं सशक्त होना होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में ऐसे दुष्ट प्रवृत्तियों का बिना सहयोग के ही नाश कर सके। प्रवचक ने भ्रूण हत्या पर रोक लगाने और नशे से दूर रहने की अपील भी की।
विज्ञापन

कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु मां दुर्गा की महिमा सुन भावविभोर हो उठे। यजमान रामदेव चौधरी, गायत्री मंदिर पानन कुइंया के प्रबंधक उदय प्रताप सिंह, माधुरी सिंह, लालजी तिवारी, जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम के राज्याभिषेक पर श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली : दुबौलिया। विशेषरगंज कस्बे के पूजा पंडल में चल रही श्रीराम कथा में सोमवार को भगवान राम के राज्याभिषेक पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। कथावाचिका कनकेश्वरी ने बताया कि भगवान राम ने अत्याचारी रावण का वध किया और इसके बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया। भगवान राम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान द्वारा अयोध्या लौटे।

अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर, फूलों की वर्षा कर और हर्षोल्लास व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। राम राज्याभिषेक की कथा पूरी होते ही पंडाल में उपस्थित श्रोताओं ने फूलों की होली खेलते हुए जमकर नृत्य किया। भक्तिमय वातावरण में राम दरबार की अलौकिक झांकी की आरती उतारी गई और गांव की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कथा में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed