फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl was about to flee to Nashik after killing her father.

Basti News: पिता की हत्या के बाद नासिक भागने वाली थी युवती

Mon, 24 Aug 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The girl was about to flee to Nashik after killing her father.
हत्याकांड का खुलासा करती दुबौलिया पुलिस संवाद
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में कृष्णा प्रसाद की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक की बेटी दुर्गा और उसके प्रेमी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि वारदात के बाद नासिक भागने की योजना थी। कलवारी के क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को बमरौली क्षेत्र में कृष्णा प्रसाद ने अपनी बेटी दुर्गा और उसके प्रेमी लक्ष्मण को एक साथ देख लिया था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर कृष्णा प्रसाद पर हंसिया से हमला किया और गमछे से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

वारदात की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई काशी प्रसाद की तहरीर पर दुबौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed