फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The first evening of Shaheed Mela was named after folk singers, the audience danced till night.

Basti News: लोक गायकों के नाम रही शहीद मेले की पहली शाम, रात तक झूमे दर्शक

Wed, 20 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The first evening of Shaheed Mela was named after folk singers, the audience danced till night.
नगर बाजार (बस्ती)। नगर महोत्सव एवं शहीद मेले की शाम एक से बढ़कर एक लोक गायकों के नाम रही। खासकर भोजपुरी स्टार आलोक कुमार और लोक गायक संजय लाल यादव ने समां बांध दिया। टीवी रियलिटी शो के विजेता रहे आलोक ने जब माई हो ललनवा दे दे गाया तो पूरा परिसर झूम उठा। बिहार से आए आलोक ने पीयर सरसों नियर बानी, गजब के रोग लागल सहित अपने कई प्रसिद्ध गाने गाए तो सभी ने दांतो तले उंगली दबा लिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के लोक गायक संजय लाल यादव ने आई हो दादा बदल गइल दुनिया गाकर खूब वाहवाही बटोरी। ये यदुवंशी वंशज, परधनवा के रहर जैसे इनके गीतों से श्रोता अपनी खिलखिलाहट नहीं रोक पाए। संजय लाल यादव की खुशनुमे अंदाज की गायिकी ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
विज्ञापन

अवधी गायक गुड्डू दूबे ने नीक लागय सीता जी कय सजनवा और सत्यम निक्कू के राम जी को देखकर जनक नंदिनी ने भी वाहवाही बटोरी। भोजपुरी फिल्मों के कामेडियन संजय वर्मा, अवधी लोकगायक सेनदत सिंह शान और अभिनेता संग्राम सिंह पटेल ने भी अपने अंदाज में दर्शकों को रिझाया। अयोध्या से आई आठ वर्षीय दिव्या सिंह के तीन नृत्य ने तो धमाल मचा कर सबको चकित कर दिया। पूरा पंडाल में दर्शकों ने खड़े होकर इस बालिका को तालियों से खूब आशीष प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह और स्वाधीनता सेनानी सरयू भगत निषाद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग और नगर पंचायत के सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed