{"_id":"6373d55d5eaed07f18715006","slug":"the-fire-started-due-to-leakage-in-the-gas-cylinder-shikshamitra-scorched-basti-news-gkp4575190195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, शिक्षामित्र झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, शिक्षामित्र झुलसी
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ गांव में पूर्व प्रधान राजबली के घर में भोजन बनाते समय रसोई गैस के रिसाव से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की बहू झुलस गई। उन्हें बचाने के लिए दौड़े पूर्व प्रधान के बेटे के ऊपर दरवाजा टूट कर गिर गया, जिससे वह भी घायल हो गए। पति-पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से पत्नी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, देईसाड़ निवासी राजबली की बहू सुमन बखिरा में एक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। वह मंगलवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे किचन में बच्चों व अपने लिए नाश्ता तैयार कर रही थीं। उसी के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव होने से अचानक कपड़े में आग लग गई। शोर मचाते हुए वह अपने कमरे में भागकर गईं और वहां रखा कंबल ओढ़कर बैठ गई।
मगर तब तक वह काफी झुलस चुकी थीं। शोर सुनकर सुमन के पति विजय किचन के पास जा रहे थे। वहां गैस का रिसाव ज्यादा होने से लगी। आग से दरवाजा टूट कर विजय के ऊपर गिर गया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। इस घटना के बाद आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल दंपती को अस्पताल ले जाया गया।