फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The female dog and her 12 puppies were beaten to death.

Basti News: कुतिया और उसके 12 बच्चों को पीटकर मार डाला

Mon, 12 Jan 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The female dog and her 12 puppies were beaten to death.
रुधौली। जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। रुधौली थाना क्षेत्र के मुंगरहा चौराहे पर एक सनकी युवक ने कुतिया और उसके 12 बच्चों को पीटकर मार डाला। बाद में पुलिस के प्रयास से गड्ढा खोदकर कुत्तों के शवों को दफनाया गया। इस मामले में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सोनू चौहान की तहरीर पर रुधौली पुलिस ने सनकी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया कि थाना क्षेत्र के मैनी गांव निवासी कलीमुल्लाह को मुंगरहा चौराहे पर तीन दिन पहले शुक्रवार को अचानक कुत्ते ने काट लिया। इससे वह अपना आपा खो बैठा और आसपास मौजूद कुत्तों पर हमलावर हो गया। उसने डंडे से पीटकर एक कुतिया और उसके 12 बेजुबान बच्चों को मौत की नींद सुला दिया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मृत कुत्तों के शवों को गड्ढा खोद कर दफन करावाया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। हालांकि पुलिस ने अगले दिन उसे पकड़कर 151 के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

इस वारदात की जानकारी हिंदू वादी संगठनों को हुई पुलिस उच्चाधिकारियों से संबंधित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई गई। इस मामले में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सोनू चौहान ने रविवार को रुधौली थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़कर अगले दिन चालान की कार्रवाई की गई थी। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed